23 जनवरी 2017 - 06:58
सीरियाई सेना की सफ़लता जारी, दर्जनों आतंकी ढ़ेर।

सीरिया के सूत्रों ने कहा है कि सेना और स्वयं सेवी बलों ने पूर्वी हलब के पांच गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है जबकि हुम्स के उपनगरीय सैन्य हवाई अड्डे से दाइश के ख़तरे को दूर कर दिया है।

सीरिया के सूत्रों ने कहा है कि सेना और स्वयं सेवी बलों ने पूर्वी हलब के पांच गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है जबकि हुम्स के उपनगरीय सैन्य हवाई अड्डे से दाइश के ख़तरे को दूर कर दिया है।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, सेना की इस कार्यवाही में दसियों आतंकी मारे गये हैं। सूत्रों का कहना है कि पूर्वी हलब में आतंकियों से भीषण झड़पों के बाद सरजा कबीर, सरजा सग़ीर, मरान, तंबूर और मिनतार को भी स्वतंत्र करा लिया है। सूत्र का कहना है कि इससे पहले सेना ने सूरान क्षेत्र को स्वतंत्र कराया था। सेना की सफलता के बाद अलबाब शहर से सेना और भी निकट हो गयी है।
सीरिया के सैन्य कमांडोज़ ने सुहैल अलहसन के नेतृत्व में पूर्वी हलब में व्याक अभियान आरंभ किया है जिसके दौरान सेना ने बरलहीन, आबुद, शामिर और इफ़रीन क्षेत्र को तकफ़ीरी आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
दूसरी ओर सीरिया सरकार के विरोधी गुट के सूत्र ने बताया है कि पूर्वोत्तरी हलब के अलबाब क्षेत्र में दाइश से मुक़ाबले के बहाने सीरिया की धरती पर तुर्की के सैन्य हस्तक्षेप में अब तक तुर्की के 25 सैनिक मारे जा चुके हैं। हुम्स में भी सीरिया के एक सरकारी सूत्र ने बताया कि प्रतिरोधकर्ता गुट ने रविवार की सुबह पूर्वी हुम्स के तियास के स्ट्राटैजिक क्षेत्र को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। यह क्षेत्र टीफ़ोर सैन्य हवाई अड्डे और चौथे स्टेशन के लिए हमेशा ख़तरा बना रहता था।
उनका कहना था कि यह टीला पूरी तरह स्वतंत्र हो गया है और हवाई अड्डे से आतंकियों का ख़तरा हमेशा के लिए दूर हो गया है। सेना के इस सूत्र ने बताया कि इस कार्यवाही में दाइश के दर्जनों आतंकी मारे गये हैं।